Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति स्वीकृत नहीं करने पर प्राचार्य निलंबित

मंडला 1 जुलाई 2024

पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने तथा स्कूल के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति स्वीकृत नहीं करने पर कमिश्नर अभय वर्मा द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिंडरई की प्रभारी प्राचार्य फूलवती परस्ते को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार प्रभारी प्राचार्य फूलवती परस्ते द्वारा विद्यालय के 877 विद्यार्थियों में से केवल 554 बच्चों का ही प्रोफाईल पंजीयन किया गया है तथा किसी भी बच्चे की छात्रवृत्ति स्वीकृत नहीं की गई है। निलंबन काल में इनका मुख्यालय कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास मंडला नियत किया गया है। इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Related posts

जिले में अब तक 1443.9 मिमी वर्षा दर्ज

Reva India News

पतंजलि का तीन दिवसीय योग शिविर

Reva India News

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में एक लाख तक की परियोजनाएं हेतु आवेदन आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment