Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर संपन्न

मंडला 2 जुलाई 2024

विद्युत उपभोक्ताओं के शिकायतों के निराकरण के लिए 2 जुलाई को विशेष शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 66 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता संचा, संधा वृत म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लि. मंडला ने बताया कि प्रधानमंत्री भारत शासन द्वारा संचालित पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एवं सोलर रूफटॉप कनेक्शनों के सम्बन्ध में म.प्र. शासन ऊर्जा विभाग एवं म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लि. जबलपुर के निर्देशानुसार मण्डला वृत्त कार्यालय मण्डला में मंगलवार को प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 97 आवेदन प्राप्त हुए। 66 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया

 

तथा शेष 31 आवेदनों के निराकरण के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई। शिविर में अधीक्षण अभियन्ता अयूब खान वृत्त मण्डला ने सोलर रूफटॉप कनेक्शन के विषय में विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया एवं इससे प्राप्त होने वाले लाभ की जानकारी दी।

Related posts

बिछिया में राजस्व एवं खाद्य विभाग द्वारा प्रतिष्ठानों की आकस्मिक जांच की गई

Reva India News

जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक आज

Reva India News

जिले में पर्यटन को बढ़ावा देकर स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ें – श्री कुलस्ते पर्यटन समीक्षा बैठक में राज्यमंत्री के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment