Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सोसायटी की सदस्यता सूची पर दावा या आपत्ति प्रस्तुत की तिथि 3 जुलाई

मंडला 2 जुलाई 2024

रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 35वी वाहिनी विसवल साख सहकारी समिति मर्यादित ग्वारा से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोसायटी के संचालक मंडल के सदस्यों का निर्वाचन संपन्न होना है। सोसायटी की सदस्यता सूची का प्रकाशन सोसायटी कार्यालय के नोटिस बोर्ड उप, सहायक पंजीयक सहकारी सोसायटी कार्यालय संबंधित विकासखंड कार्यालय जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की शाखा के सूचना पटल पर किया गया है। यदि किसी भी सदस्य को इस पर कोई दावा या आपत्ति प्रस्तुत करना हो तो 3 जुलाई 2024 तक कार्यालय सहायक आयुक्त सहकारिता मंडला में समिति के प्रबंधक के पास सप्रमाण लिखित में प्रस्तुत कर सकते हैं। प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निराकरण 35वी वाहिनी विसवल साख सहकारी समिति मर्यादित ग्वारा में 4 जुलाई 2024 को दोपहर 1 बजे से किया जाएगा। आपत्तियों के निराकरण के दिन सदस्यों से उपस्थिति का आग्रह किया गया है।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 7 जून 2022

Reva India News

जिले में मिले 13 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

टंटया मामा आर्थिक कल्याण योजना से मिलेगा एक लाख तक ऋण

Reva India News

Leave a Comment