Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने व व्यवसाय को बढ़ाने के लिए 2 लाख रूपए तक का ऋण मिलेगा

मंडला 3 जुलाई 2024

मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका परिषद मंडला से प्राप्त जानकारी के अनुसार दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, नगरपालिका परिषद मंडला में वित्तीय वर्ष 2024-25 स्वरोजगार योजना अंतर्गत शहरी क्षेत्र में निवासरत इच्छुक जो स्वयं का व्यवसाय स्थापित करना चाहते हैं एवं व्यवसाय को बढ़ाना चाहते हैं, ऋण हेतु आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। स्वरोजगार योजना में ऋण की राशि अधिकतम 2 लाख रूपये तक एवं ऋण में 7 प्रतिशत के ऊपर ब्याज में 3 प्रतिशत छूट शासन द्वारा प्रदाय की जाएगी। योजना अंतर्गत ऋण के आवेदन एमपी ऑनलाइन के माध्यम से समस्त पोर्टल में प्रेषित किए जाएंगे एवं ऑनलाइन आवेदन प्रेषित करने के पश्चात आवेदन फॉर्म को राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन नगरपालिका परिषद मंडला कार्यालय में जमा किए जाएंगे।

आवेदन हेतु राशन कार्ड, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, समग्र आईडी, बैंक पासबुक, शिक्षा मार्कशीट, जन्म प्रमाण पत्र, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, कोटेशन, पेन कार्ड, दो फोटो, मूलनिवासी प्रमाण पत्र आवश्यक है। योजना अंतर्गत विस्तृत जानकारी हेतु नगरपालिका परिषद मंडला शाखा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना ड्रिप स्थापना तथा स्प्रिंकलर पर मिलेगा अनुदान

Reva India News

प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह का आज मंडला आगमन

Reva India News

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत जिले से कामाख्या व मथुरा-वृंदावन की यात्रा जुलाई में

Reva India News

Leave a Comment