Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना ड्रिप स्थापना तथा स्प्रिंकलर पर मिलेगा अनुदान

मण्डला 18 जून 2021

सहायक संचालक उद्यान से प्राप्त जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई) अंतर्गत ड्रिप स्थापना, मिनी एवं पोर्टेबल स्प्रिंकलर स्थापना के लक्ष्य उद्यानिकी विभाग मण्डला को ड्रिप स्थापना 298.250 हेक्ट.,  पोर्टबल स्प्रिंकलर 334.010 हेक्ट. एवं मिनी स्प्रिंकलर 250.000 हेक्ट प्राप्त हुए हैं। सहायक संचालक उद्यान मण्डला ने जानकारी दी कि योजनान्तर्गत ड्रिप स्थापना, मिनी एवं पोर्टेबल स्प्रिंकलर स्थापना करवाने वाले सभी वर्ग के बड़े कृषकों को लागत का 45 प्रतिशत एवं सभी वर्ग के लघु, सीमान्त कृषकों को लागत का 55 प्रतिशत अनुदान विभाग द्वारा दिया जायेगा। प्रति हितग्राही न्यूनतम 0.400 से लेकर अधिकतम 5.000 हेक्ट. तक का लाभ दिये जाने का प्रावधान है। इच्छुक व्यक्ति कार्यालय सहायक संचालक उद्यान मण्डला से कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं अथवा विकासखण्ड स्तर पर संबंधित विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी से भी संपर्क कर सकते हैं। कार्यालय सहायक संचालक उद्यान के दूरभाष नं. 07642-252340 एवं मो.नं. 7247618101, 8982197019 पर भी संपर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति https://mpfsts.mp.gov.in पर जाकर अथवा जिला कार्यालय के माध्यम से भी पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए कृषक को स्वयं के पासपोर्ट साईज फोटो, भूमि की बी-1 नकल, आधार नंबर, बैंक खाता की पासबुक के प्रथम पेज की फोटो कॉपी एवं मोबाईल नंबर देना होगा।

मण्डला जिले में नारायणगंज विकासखण्ड म.प्र. शासन द्वारा आदर्श विकासखण्ड घोषित किया गया है। अतः उक्त लक्ष्यों में से 407, 250 हेक्टेयर के लक्ष्यों की पूर्ति नारायणगंज विकासखण्ड के माध्यम से ड्रिप, पोर्टेबल एवं मिनी स्प्रिंकलर स्थापना के लिए की जायेगी। शासन द्वारा नारायणगंज विकासखण्ड को इस वर्ष अधिकाधिक लक्ष्य समस्त योजनाओं में दिये गये हैं, जिसका लाभ नारायणगंज के कृषक बंधु प्राप्त कर सकते हैं।

Related posts

आईडीबीआई बैंक की सराहनीय पहल जिला चिकित्सालय मंडला को मिले 5 लाख रुपये के अत्याधुनिक चिकित्सीय उपकरण

Reva India News

जिले में अब तक 588.2 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

आरटीई अधिनियम अंतर्गत प्राइवेट शालाओं की प्रथम प्रवेशित कक्षा में प्रवेश प्रारम्भ 7 से 21 मई तक किए जा सकते हैं निःशुल्क ऑनलाईन आवेदन

Reva India News

Leave a Comment