Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एनएसएस इकाई ने किया वृक्षारोपण

मंडला 9 जुलाई 2024

शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय मंडला की एनएसएस इकाई के द्वारा विद्यालय परिसर में पौधे रोपित किए गए। औषधीय पौधों का रोपण कर विद्यार्थियों को एनएसएस के सेवा भाव से अवगत कराया गया। प्रकृति की सेवा और मानव सेवा ईश्वर के सेवा के ही समान है यह संदेश दिया गया। विद्यालय परिसर में पौधा लगाकर उन्हें संरक्षित करने के प्रबंध किए गए। पौधारोपण कार्यक्रम में एनएसएस इकाई का संयोजन करते हुए विद्यार्थियों को पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई। एक पौधा मां के नाम अभियान के उद्देश्य से अवगत कराया गया।

इस आयोजन में ओजस क्लब के छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए। बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच किए गए इस पौधारोपण से विद्यार्थी प्रफुल्लित और प्रकृति के प्रति संवेदनशील नजर आए। इस आयोजन में मुक्त खाखा, राम ज्योतिषी, नत्थूसिंह घोसी, शैलेष जायसवाल हरित कोर मास्टर ट्रेनर अखिलेश उपाध्याय का सहयोग रहा।

Related posts

नैनपुर परियोजना के आंगनवाड़ी केन्द्र में पोषण माह अंतर्गत प्रतियोगिता आयोजित

Reva India News

अनूठी पहल-कोरोना से दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए संगीतमय में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, योग शिविर का भी हो रहा आयोजन

Reva India News

तहसीलदार बिछिया दिनेश वरकड़े ने केवलारी में आरोग्यम शिविर का निरीक्षण किया

Reva India News

Leave a Comment