Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अन्नदाताओं की समृद्धि का आधार है खेती पीएचई मंत्री श्रीमती उईके ने खेत में रोपे धान के पौधे

मंडला 21 जुलाई 2024

प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने रविवार को मण्डला जिले के ग्राम टिकरवारा में प्रतिवर्ष अनुसार अपने पैतृक खेत में धरती मां को प्रणाम कर अपने परिजन के साथ धान के पौधों का रोपण किया। उन्होंने बताया कि धान के पौधों का रोपा गांव के लोग आपस में मिलकर लगाते हैं खेती करने के लिए आपसी समन्वय बहुत जरूरी है। खेती करने की यह परम्परा हमें मिलनसार, सहृदय और विनम्र बनाती है। ये समाज की वो परंपराएं हैं जो संस्कृति रूपी पौधों का रोपण करती हैं। इससे आपसी भाईचारा और सहयोग की भावना बढ़ती है। खेती करना किसानों के लिए उनकी जीविका का प्रमुख आधार है। मंडला जिले में 80 प्रतिशत लोग खेती कर अपना जीवन यापन करते हैं। किसानों के विकास की गति को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए सरकार किसानों की समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध है। जिससे सभी किसान शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर समृद्ध व खुशहाल बन सकें

Related posts

*हर महीने कम से कम एक रक्तदान शिविर का संकल्प*

Reva India News

पीपीओ वितरण कार्यक्रम 15 अप्रैल को  

Reva India News

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment