Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निवास के मझगांव जलाशय से 50 किलो मछली जाल जप्त

मंडला 19 जुलाई 2024

शासन द्वारा 16 जून से 15 अगस्त 2024 तक की अवधि को बंद ऋतु घोषित किया गया है। बंद ऋतु के दौरान मत्स्याखेट, मत्स्य विक्रय एवं मत्स्य परिवहन आदि प्रतिबंधित है। विकासखण्ड निवास मझगांव जलाशय में मछली पालन विभाग मण्डला एवं पुलिस बल के संयुक्त दल द्वारा मझगांव जलाशय का औचक निरीक्षण कर अवैधानिक मत्स्याखेट की कार्यवाही की गई। संयुक्त दल के औचक निरीक्षण में मझगांव मछुआ सहकारी समिति जिलेहटा के सहयोग से मझगांव जलाशय से जाल निकाला गया। मौके से लगभग 50 किलो जाल जप्त किया गया।

Related posts

महिलाओं का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी भाजपा…..प्रफुल्ल मिश्रा .कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के महिला विरोधी बयान पर भाजपा ने की कड़ी निंदा

Reva India News

सत्य साईं बाबा के जन्मदिवस पर साईं भक्तों ने किया रक्तदान

Reva India News

किल कोरोना-4 अभियान के तहत् घर-घर पहुंच रही टीम 481 पंचायतों में एक भी एक्टिव केस नहीं

Reva India News

Leave a Comment