Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रभारी कलेक्टर ने किया देवहरा घुघरी का भ्रमण

मंडला 23 जुलाई 2024

सीईओ जिला पंचायत एवं प्रभारी कलेक्टर श्रेयांश कूमट ने सोमवार को देवहरा घुघरी के ग्राम सरईटोला एवं आमाटोला का भ्रमण किया। उन्होंने इस दौरान उल्टी दस्त से प्रभावित लोगों के घर जाकर उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। प्रभारी कलेक्टर श्री कूमट ने ग्रामीणों की स्क्रीनिंग, दवाईयों के वितरण एवं जलस्त्रोतों के क्लोरीनेशन आदि के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पानी की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने तक ग्राम में पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघरी में भर्ती मरीजों से भी चर्चा करते हुए उनकी कुशलक्षेम जानी तथा स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में फीडबैक लिया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.सी. सरोते एवं एसडीएम घुघरी सी.एल. वर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर प्रभारी छात्रावास अधीक्षक निलंबित

Reva India News

पाले से बचाव के लिये कृषकों को सलाह

Reva India News

ऑपरेशन मुस्कान: बाल सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment