Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में प्रभारी कलेक्टर ने सुनी 92 आवेदकों की समस्याएँ  

मंडला 23 जुलाई 2024

जिला योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत एवं प्रभारी कलेक्टर श्रेयांश कूमट ने आवेदकों की समस्याएं सुनी। इस दौरान 92 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए। सीईओ जिला पंचायत एवं प्रभारी कलेक्टर ने सभी आवेदकों की समस्याओं को सुनते हुए उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर ऋषभ जैन एवं हुनेन्द्र घोरमारे सहित संबंधित विभागों के जिलाधिकारियों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनी।

मंगलवार को सम्पन्न हुई जनसुनवाई में कटरा निवासी रविन्द्र कुमार ने मुआवजा राशि दिलाने, ग्राम सेमरखापा निवासी कमलेश कुमार ने वेतन, ग्राम गंजना निवासी दशोदी ने मध्यान्ह भोजन रसोई यथावत रहने, अहमदपुर निवासी गुलाब दास ने क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि दिलाने, बम्हनी बंजर निवासी नर्मदा प्रसाद ने किसान सम्मान निधि पुनः चालू किए जाने, सेमरखापा निवासी ब्रजेश कुमार ने आर्थिक सहायता दिलाने के संबंध में, इसके साथ ही जनसुनवाई में अगल-अलग विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए।

Related posts

शिक्षक, आदर्श समाज और राष्ट्र के शिल्पकार हैं : राज्यपाल श्री पटेल

Reva India News

आज ब्रह्ममुहूर्त आरती  सेवादार जाएगा दंदरौआ धाम

Reva India News

जिला स्तरीय निवेश संवर्धन एवं समन्वय समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment