Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मवई को एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन

मंडला 29 जुलाई 2024

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० के०सी० सरोते ने जानकारी दी कि जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं का उन्नयन किया जा रहा है एवं नेशनल हेल्थ सिस्टम रिसोर्स सेन्टर एनएचएसआरसी के तहत प्रदेश की स्वास्थ्य संस्थाओं का एनक्यूएएस, एनएबीएल नेशनल क्वालिटी अस्योरेंस स्टेंडर्ड के तहत स्वास्थ्य संस्थाओं को राष्ट्रीय मानकों के अनुसार विकसित किया जा रहा है। जिले की कुल 18 संस्थाओं को एनक्यूएएस का सर्टिफिकेशन प्राप्त किया जा चुका है। साथ ही आकांक्षी विकासखण्ड मवई का आयुष्मान आरोग्य मंदिर एच0डब्ल्यू0सी0 मेढ़ा एवं एच0डब्ल्यू0सी0 मोतीनाला को सर्टिफिकेशन प्राप्त किये जा चुके हैं।

इसी तारतम्य में जिले की सुदूर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मवई का एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन के लिए 8 जुलाई एवं 9 जुलाई 2024 को राष्ट्र स्तरीय टीम डॉ. मनोज झा, माइकोबायोलाजिस्ट एवं डॉ. वंदना सहनी, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ नई दिल्ली द्वारा निरीक्षण किया एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के 9 विभागों एवं 8 इंडीकेटर के तहत राष्ट्रीय मानकों को पूर्ण कर संस्था द्वारा 92 प्रतिशत अंक से उत्तीर्ण हुई एवं 22 जुलाई 2024 को सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ।

Related posts

धान पंजीयन एवं उपार्जन की समस्याओं के निराकरण के लिए जिला स्तरीय तकनीकी सेल गठित

Reva India News

ग्राम धमनपानी में पानी चौपाल कार्यक्रम का आयोजन

Reva India News

पोषण ट्रेकर संबंधी कार्यशाला हुई आयोजित

Reva India News

Leave a Comment