Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बिछिया के 25 कुओं में किया क्लोरीनेशन मरीजों की पहचान कर वितरित की दवाईयां

मंडला 1 अगस्त 2024

उल्टी-उल्टी दस्त बीमारी की रोकथाम के लिए बिछिया विकासखण्ड में स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव-गांव में टीम भेजकर घर-घर दस्तक देकर मरीजों की पहचान कर दवाईयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। लोगों को जागरूक करते हुए स्वच्छता का ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है जिससे बीमारियों से बचाव किया जा सके। गुरूवार को बिछिया विकासखंड के चौरंगा में एक, मोचा में 8, रामनगर में 2, लपटी में 2,बोकर में 1, बटवार में 2, लुटिया में 4, भुआ में 3, बिछिया में 1 और हर्राभाट में 1 कुआं का क्लोरीनेशन किया गया है। बीएमओ डॉ. सज्जन सिंह उइके ने बताया कि गांव-गांव में प्रतिदिन संक्रामक बीमारियों की पहचान के लिए सीएचओ, एएनएम, आशा कार्यकर्ता के माध्यम से भ्रमण कराते हुए जानकारी जुटाई जा रही है। मरीज मिलने पर समुचित उपचार दिया जा रहा है।

Related posts

सीएम हेल्पलाईन के शतप्रतिशत निराकरण के लिए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी को प्रशस्ति पत्र

Reva India News

Reva India News

10 सितम्बर को उत्कृष्ट स्कूल मण्डला में कृमि की गोली खिलाकर किया जायेगा शुभारंभ

Reva India News

Leave a Comment