Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जागरूकता अभियान अंतर्गत महिलाओं के सशक्तिकरण पर चर्चा हुई

मंडला 2 अगस्त 2024

प्रशासक वन स्टॉप सेंटर मण्डला (सखी) ने बताया कि हब फोर एपावरमेंट ऑफ वुमेन के 100 दिवसीय जागरूकता अभियान अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग जिला मंडला की जिला कार्यक्रम अधिकारी शालिनी तिवारी के निर्देशानुसार, जिला हब की नोडल अधिकारी श्रीमती लीना चौधरी के मार्गदर्शन में वन स्टॉप सेंटर मण्डला द्वारा संकल्प 100 मिशन शक्ति योजना सामुदायिक भागीदारी सप्ताह अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 2 रानी अबंती बाई वार्ड मण्डला में सामुदायिक भागीदारी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें वन स्टॉप सेंटर प्रशासक मधुलिका उपाध्याय द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण पर चर्चा की गई। साथ ही साईबर क्राईम, यौन उत्पीड़न, बालिकाओं के बी.एम.आई एवं गर्भावस्था में खानपान एवं महिला केन्द्रित मुद्दों से अवगत कराया गया व 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर, महिला हेल्पलाइन नम्बर 181, वन स्टॉप सेंटर में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। उक्त कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केन्द्र की कार्यकर्ता, सहायिका एवं वन स्टॉप के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

सिविल डिफेंस प्लान को लेकर जिला अधिकारियों की बैठक आयोजित

Reva India News

जिले में अब तक 989.6 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

*साइबर अपराध पर लगाम लगाने की पहल: थानों के साइबर डेस्क अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण संपन्न* *मंडला पुलिस के प्रथम प्रतिक्रिया इकाई का प्रशिक्षण फ्रॉड राशि रिकवरी पर विशेष फोकस

Reva India News

Leave a Comment