Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने ’पानी पानी’ गीत और ’राम का राज्याभिषेक’ पुस्तक का विमोचन किया

मंडला 6 अगस्त 2024

प्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने मंगलवार को भोपाल में आयोजित गरिमामय समारोह में श्री पी. नरहरि आईएएस द्वारा लिखित गीत ’पानी पानी’ और राकेश चंद्रा द्वारा संयुक्त रूप से लिखित पुस्तक ’राम का राज्याभिषेक’ का विमोचन किया। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने आयोजित कार्यक्रम पानी पानी जल जीवन मिशन उत्सव गीत और राम का राज्याभिषेक पुस्तक के लिए किए गए प्रेरणादायक कार्यों की प्रसंशा की। कार्यक्रम में बताया गया कि आईएएस श्री नरहरि को इस पुस्तक को लिखने में लगभग 1 वर्ष का समय लगा। महागाथा प्रोडक्शन के प्रमुख श्री ऋषिकेश पांडेय और आकांक्षा दुबे इस पुस्तक के संपादक हैं, वही गीत “पानी पानी” के म्यूजिक डायरेक्टर भी ऋषिकेश पांडेय है। ऋषिकेश पांडेय ने बताया कि जल ही जीवन है और जीवन ही धर्म है की परिकल्पना को आत्मसात करते हुए हमने श्री पी. नरहरि जी के मार्गदर्शन में जल संरक्षण की दिशा में ’जल जीवन उत्सव” कैंपेन को वर्षों तक सतत रूप से चलाते हुए मध्यप्रदेश को समर्पित करने का निश्चय किया है, वही दूसरी ओर जब बात धर्म की हो तो ओरछा के रामराजा सरकार मंदिर पर ’राम का राज्याभिषेक’ पुस्तक आमजन को राम के जीवन, राम के व्यक्तित्व को सरलता के साथ जानने मे खासी मदद करेगी। माह सितंबर में महागाथा प्रोडक्शन के बैनर तले ’राम का राज्याभिषेक’ फिल्म की शूटिंग भी ओरछा में होने जा रही है जिसे साउथ फिल्म इण्डस्ट्री के प्रोडूसर भरत चौधरी प्रोड्यूस कर रहे हैं। स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्कूल चले हम, किसान आदि गीत के म्यूजिक डायरेक्टर श्री ऋषिकेश पांडेय तेलुगु फिल्म अहिंसा में को-प्रोड्यूसर एवं म्यूजिक प्रोडूसर रहे हैं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव भी धार्मिक स्थलों के महत्व को लोगों तक आसानी से पहुंचाने की दिशा में जुटे ’महागाथा’ के प्रयासों से प्रभावित हैं, जल संरक्षण और धार्मिक स्थानों के महत्व से जुड़ी महागाथा की इस यात्रा में मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव ने उज्जैन में शिप्रा किनारे ’सदा नीरा’ गीत को लाँच किया था।

Related posts

ईश्वरपुर कबीर निर्गुण पुराण मानव निर्माण प्रवचन का आज समापन*

Reva India News

बूथ लेवल ऑफिसर्स का प्रशिक्षण आयोजित

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 18 फरवरी 2026

Reva India News

Leave a Comment