Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सुभाषचंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2025 हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

मंडला 6 अगस्त 2024

संयुक्त कलेक्टर मंडला ने बताया कि सचिव एवं समन्वयक मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गृह विभाग भोपाल के माध्यम से आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में भारत के व्यक्तियों और संगठनों द्वारा दिए गए अमूल्य योगदान और निस्वार्थ सेवा को मान्यता देने तथा उन्हें सम्मानित करने लिये सुभाषचंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार में चयनित संस्था को 51 लाख रूपये नगद और एक प्रमाण पत्र तथा व्यक्तिगत मामले में 5 लाख रूपये नगद और एक प्रमाण पत्र प्रदान किये जाने के संबंध में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2025 के लिए सुभाषचंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए ऑनलाईन आवेदन “http://awards.gov.in”  आमंत्रित किया गया है। ऑनलाईन आवेदन भरने की प्रक्रिया 31 अगस्त 2024 तक चलेगी।

सभी विभाग एवं क्षेत्रान्तर्गत आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संगठनों का आनलाईन आवेदन कराने हेतु संबंधित व्यक्ति एवं संगठनों की जानकारी 25 अगस्त 2024 तक अनिवार्य रूप से कार्यालय कलेक्टर में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि प्राप्त आवेदन पत्रों को आनलाईन आवेदन भरने की कार्यवाही कलेक्टर कार्यालय द्वारा 31 अगस्त 2024 के पूर्व की जा सके।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 22 फरवरी 2026

Reva India News

आँगनवाड़ी केन्द्रों के लिए जनसहभागिता से खिलौना, पुस्तक एवं अन्य सामग्री एकत्रीकरण कार्यक्रम

Reva India News

कलेक्टर ने किया आपदा प्रबंधन की तैयारियों का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment