Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पीएचई ने किया पेयजल स्त्रोतों का क्लोरिनेशन

मंडला 6 अगस्त 2024

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खंड मंडला द्वारा जिले के अलग अलग ग्रामों के पेयजल स्त्रोतों ट्यूबवेल, हैंडपंप, कुआं, पानी टंकी, संपवेल में सोडियम हाइपोक्लोराइड एवं ब्लीचिंग पॉउडर डालकर क्लोरिनेशन कार्य किया गया। ब्लॉक मंडला के ग्राम बड़ी खैरी, सिंगारपुर, लिंगामाल, चरगांव, गाजीपुर, खुर्सीपार, कुटेली, जारगा में, ब्लॉक बिछिया के ग्राम कांसखेड़ा, कुम्हर्रा, अमझर, मांद, मानिकपुर माल, मानिकपुर रैयत, गुनेगांव, समैया, धमनगांव, बटवार, खीसी, बनियागांव, पोंड़ी, बोकर, झिघराघाट, खामतीपुर में, ब्लॉक निवास के ग्राम कोहानी, भदारी, पौंड़ी, भरद्वारा, रौसर, खुदरी में, ब्लॉक मोहगांव के ग्राम उमरडीह, ठेबा, अंडिया माल, टिकरागिठोरी में ब्लॉक बीजाडांडी के ग्राम बीजाडांडी, खमेरखेड़ा, घोंटा, मगरधा, सलैया एवं नारायणगंज के ग्राम गुजरसानी, बीजेगाँव, डुंगरिया, सिवनी माल, कापामाल में क्लोरिनेशन का कार्य किया गया।

Related posts

सुश्री सोनाली देव की अवकाश अवधि में संयुक्त कलेक्टर सीएल वर्मा होंगे एसडीएम बिछिया

Reva India News

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत गृह प्रवेशम् कार्यक्रम 16 का

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शक्ति स्वरूपा सभी बेटियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

Reva India News

Leave a Comment