Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रशिक्षण में सरपंच एवं सचिवों को बताए गए जल की गुणवत्ता जांचने के तरीके

मंडला 6 अगस्त 2024

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जनपद पंचायत नारायणगंज सभाकक्ष में जल एवं स्वच्छता तदर्थ समिति के पदाधिकारियों, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक को जल गुणवत्ता परीक्षण का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत पड़रिया, खैरी, कूड़ा मैली, कुम्हा, खमरिया, घोंटखेड़ा, शाहा, कोबरी कला, कोंडरा उर्फ चौकी, अमदरा, पदमि उर्फ मोहगांव, बनार, सिंगोधा, माड़ोगढ़, बम्हनी, सुखराम, गुजरसानी, चन्देहरा में गठित ग्राम जल एवं स्वच्छता तदर्थ समिति के पदाधिकारियों, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के पश्चात सरपंच सचिव एवं रोजगार सहायक अपनी ग्राम पंचायतों में जाकर ग्रामीणों को पानी जांच का प्रशिक्षण देंगे। साथ ही अपने अधीनस्थ ग्रामों में पानी की गुणवत्ता की जांच कर शुद्ध जल प्रदाय करने में सहयोगी बनेंगे। प्रशिक्षण के अंत में उपस्थित पंचायत के पदाधिकारियों को पानी जांच किट, सोडियम हाइपोक्लोराइड प्रदान की गई। प्रशिक्षण में विभाग से एसडीओ आशुतोष गुप्ता, उपयंत्री गौरव साहू, प्रयोगशाला सहायक अजीत रावत सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

अनुभूति’ कार्यक्रम से वन एवं वन्य जीवों के संरक्षण की दिशा में कार्य होंगे – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ’अनुभूति’ कार्यक्रम से पर्यटक दर्शनीय स्थलों की ओर आकर्षित होंगे मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने भूमिपूजन कर ’अनुभूति’ कार्यक्रम को संबोधित किया

Reva India News

कलेक्टर पहुंचे आदिवासी बालक, बालिका छात्रावास, छात्र-छात्राओं संग मनाई दीपावली

Reva India News

जिले के 7 लोगों को मिली अनुकंपा नियुक्ति मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दी ऑनलाईन शुभकामनाएँ

Reva India News

Leave a Comment