Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना: सुमित ने खोली नई दुकान

मण्डला 10 अगस्त 2024

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से जिले के युवा अपना नया व्यवसाय प्रारंभ कर रहे हैं। बिछिया निवासी सुमित रजक ने भी मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में आवेदन कर 3 लाख रू. का लोन प्राप्त किया। सुमित बताते हैं कि इस योजना से प्राप्त पैसे से मैंने मेडिकल स्टोर खोला है। डिग्री प्राप्त करने के बाद शासकीय नौकरी की तलाश कर रहा था। मेरे पिता जी को स्टेट बैंक के माध्यम से इस योजना की जानकारी मिली। फिर मैंने इस संबंध में क्षेत्र के सहायक प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र से संपर्क किया। इस तरह मैंने उद्योग विभाग से चर्चा कर 3 लाख रू. के लोन के लिए ऑनलाईन आवेदन किया, जिसके बाद स्टैट बैंक बिछिया द्वारा मुझे 3 लाख रू. का ऋण दिया गया। इन रूपयों से मैंने मेडीकल स्टोर खोला और अब मेरी दुकान अच्छी चल रही है और परिवार की जिम्मेदारियां भी अच्छे से निभा रहा हूं। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के लिए मेरा परिवार और मैं मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद करते हैं।

Related posts

आज 10 से 17 तक कोदो-कुटकी तिहार का आयोजन कोदो-कुटकी उत्पाद, स्थानीय व्यंजन, गोंडी पैंटिंग एवं हर्बल पेय मुख्य आकर्षण केन्द्रीय मंत्री श्री कुलस्ते एवं श्री पटेल दोपहर 12 बजे करेंगे शुभारंभ

Reva India News

जिला स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक आयोजित  

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 12 फरवरी 2023

Reva India News

Leave a Comment