Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छे से निभा रहे करण प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना का मिला लाभ

मण्डला 10 अगस्त 2024

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना से अनेक छोटे व्यापारी अपना व्यापार बढ़ा रहे हैं। कारीकोन महाराजपुर निवासी करण गोठिया ने भी प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना का लाभ लेकर अपने सपनों को साकार किया है। करण बताते हैं कि मैं पहले दूसरे के किराना दुकान में मजदूरी करता था। मेरे परिवार में 6 सदस्य हैं मुझे कार वाशिंग सेंटर में काम करने का थोड़ा अनुभव था, तो मैंने कार वाशिंग सेंटर खोलने के बारे में विचार किया। मैंने इस संबंध में क्षेत्र के सहायक प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र से संपर्क किया। उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना की जानकारी दी और इस तरह मैंने बैंक ऑफ इंडिया मण्डला से संपर्क किया और ऑनलाईन के माध्यम से योजनान्तर्गत आवेदन कर दिया। इसके बाद मुझे बैंक ऑफ इंडिया से प्रकरण भेजा गया। बैंक द्वारा अपनी कार्यवाही पूर्ण कर मुझे 2023 में 320000 रू का ऋण स्वीकृत किया गया।

करण बताते हैं कि मैंने कार वाशिंक सेंटर 2023 में प्रारंभ की। अब मेरी कार वाशिंक सेंटर बहुत अच्छी चल रही है। मेरी प्रतिमाह 6000 रू की किश्त भी बनी है जो समय पर जमा कर रहा हूं। मैने अपनी इकाई में अन्य 2 लोगों को रोजगार भी दिया है। योजना के लाभ से मैं एवं मेरा परिवार काफी खुश है तथा मैं पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छे से निभा पा रहा हूं। शासन की इस योजना का मैं तहेदिल से धन्यवाद करता हूं।

Related posts

मुख्यमंत्री कोविड-19 विशेष अनुग्रह योजना लागू

Reva India News

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ईव्हीएम वेयरहाउस का निरीक्षण

Reva India News

15 जुलाई को भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम टेलर का होगा मंडला आगमन .तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

Reva India News

Leave a Comment