Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्वच्छता अभियान में सहभागी बनें जनप्रतिनिधि – कलेक्टर श्री मिश्रा

मंडला 17 अगस्त 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने घुघरी एवं मोहगांव क्षेत्र के भ्रमण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों से स्वच्छता अभियान में सहभागिता करने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि अपने ग्राम को स्वच्छ बनाने के लिए ग्रामवासियों को प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। लोगों को व्यक्तिगत तथा सामुदायिक स्वच्छता का महत्व बतलाएं। कचरा संग्रहण एवं उसके निष्पादन की बेहतर व्यवस्था करें। इसी प्रकार दुकानदारों को भी डस्टबिन रखने के लिए प्रेरित करें। श्री मिश्रा ने कहा कि अभियान के दौरान लोगों को पानी को उबालकर तथा छानकर पीने की समझाईश दें। इस दौरान एसडीएम घुघरी सीएल वर्मा, सहायक आयुक्त जनजाति कार्यविभाग एलएस जगेत सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान में 0 से 5 वर्ष के 145592 बच्चों को दवा पिलाई

Reva India News

मरीजों को उपचार के दौरान जेनरिक दवाईयाँ लिखने के निर्देश जारी

Reva India News

उप सरपंच ने किया सरपंच के फर्जी सील साइन उप सरपंच पहुंच सलाखों के पीछे

Reva India News

Leave a Comment