Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया तहसील कार्यालय का निरीक्षण

मंडला 28 अगस्त 2024

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने मण्डला तहसील कार्यालय का निरीक्षण करते हुए सीमांकन, बटवारा, नामांकन एवं भूमि आवंटन के लम्बित प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी प्रकरणों को समय पर निराकृत करें। अधिक समय से लम्बित प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत करें। कलेक्टर ने राजस्व महाभियान 2.0 के तहत नक्शा तरमीम एवं समग्र ईकेवायसी की समीक्षा की। उन्होंने पटवारियों को निर्देशित किया कि तहसील कार्यालय में उपस्थित रहते हुए नक्शा तरमीम के कार्यों का निराकरण करें। सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों का निर्धारित समयावधि में सकारात्मक रूप से निराकरण करें। कार्यालयों के रखरखाव एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह, एसडीएम जेपी यादव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थिति रहे।

Related posts

बुधवार को आरोग्यम मण्डला जन स्वास्थ्य शिविर

Reva India News

बम्हनी बंजर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

Reva India News

एएनएमटीएसटी प्रवेश परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 29 मई

Reva India News

Leave a Comment