Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर हर स्तर में तय होगी जिम्मेदारी- सोमेश मिश्रा कलेक्टर एवं एसपी ने किया जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

मंडला 30 अगस्त 2024

कलेक्टर सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने संयुक्त रूप से देर रात्रि जिला चिकित्सालय मंडला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि चिकित्सालय में सभी बंद कैमरों को ठीक कराएं। कलेक्टर ने कहा कि प्रवेश द्वार में सीसीटीवी कैमरे लगाएं। सीसीटीवी के माध्यम से लगातार निगरानी रखें। आवश्यकता अनुसार सीसीटीवी की संख्या भी बढ़ाएं। साथ ही सुरक्षाकर्मी की व्यवस्था सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर हर स्तर में जिम्मेदारी तय होगी। उन्होंने पर्याप्त विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, सीएमएचओ केसी सरोते सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि अस्पताल परिसर में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि रात्रि में सुरक्षाकर्मी राउंड करते हुए व्यवस्थाएं ठीक कराएं। अनाधिकृत व्यक्ति का किसी भी स्थिति में प्रवेश वर्जित करने के निर्देश दिए। मरीज एवं उनके परिजनों की सुरक्षा के लिए उचित प्रबंध हो। अस्पताल परिसर में पर्याप्त बल हो। मरीज के साथ एक ही व्यक्ति को अनुमति दी जाए। समय-समय पर डायल-100 परिसर का विजिट करें। रात्रि गश्त भी लगातार होता रहे। उन्होंने कहा कि पानी निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।

Related posts

बिना मॉस्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन पर हुई कार्यवाही जारी

Reva India News

8 जून को लगाए गए 268 कोविड टीके

Reva India News

संवैधानिक अधिकार पद यात्रा 2021 सर्व आदिवासी सामाजिक संगठन जिला कलेक्टर को अपनी मांग के लिए सौंपा दूसरा ज्ञापन

Reva India News

Leave a Comment