Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विष्णु श्रीवास को जनसुनवाई में तत्काल मिला श्रवण यंत्र

मंडला 3 सितंबर 2024

राज्य शासन गरीब, वंचित, वृद्ध एवं दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है। जनसुनवाई के माध्यम से आवेदकों द्वारा बताई जा रही समस्या का जिला प्रशासन द्वारा संज्ञान में आते ही उन समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे विष्णु श्रीवास पिता छब्बी लाल ने श्रवण यंत्र प्राप्त करने के संबंध में पिछली जनसुनवाई में आवेदन दिया और बताया कि दिव्यांग होने के कारण मुझे सुनने में बहुत परेशानी होती है। मुझे श्रवण यंत्र प्रदान किया जाए। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय विभाग द्वारा आवेदकों की पात्रता का परीक्षण कर विष्णु को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। श्रवण यंत्र पाकर विष्णु श्रीवास कहते हैं कि समस्या का मौके पर ही निराकरण हो जाने से मैं बहुत खुश हूं और जिला प्रशासन एवं राज्य शासन को धन्यवाद करता हूं।

Related posts

बिछिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही एक माह में तीसरी बार बरामद की वन्य प्राणी तेंदुए की खाल आरोपियों को किया गिरफ्तार

Reva India News

7 जनवरी तक सूची पर आपत्ति आमंत्रित

Reva India News

मदिरा के अवैध संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर 6 प्रकरण पंजीबद्ध

Reva India News

Leave a Comment