Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आज से प्रारंभ होगा ’’आरोग्यम् मंडला’’ जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

मंडला 3 सितंबर 2024

कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले की ग्राम पंचायतों में ’’आरोग्यम् मंडला’’ जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को कार्ययोजना अनुसार आयोजित किया जाएगा। शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं आमजन को पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, महिला बाल विकास विभाग के समन्वय से स्वास्थ्य परीक्षण, लैब जाँच, स्वास्थ्य परामर्श एवं आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। शिविर मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 4 सितंबर 2024 को मंडला विकासखंड के ग्राम पंचायत आमानाला, बकछेरागोंदी एवं सुकतरा में शिविर लगाया जाएगा। इसी प्रकार नैनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत एचडब्ल्यूसी जहरमऊ, एवं गोंझी तथा पंचायत भवन चिचोली, बिछिया विकासखंड के ग्राम पंचायत आमाडोंगरी, कटंगामाल एवं अहमदपुर, बीजाडांडी विकासखंड के ग्राम पंचायत धनवाही एवं बरौंची, मोहगाँव विकासखंड के ग्राम पंचायत भवन देवगाँव एवं चौगान, घुघरी विकासखंड के ग्राम पंचायत घुघरी एवं छिवलाटोला, मवई विकासखंड के ग्राम पंचायत मवई एवं सिंघोरी, नारायणगंज विकासखंड के ग्राम पंचायत जेवरा एवं कापा, निवास विकासखंड के ग्राम पंचायत मेढ़ी उप स्वास्थ्य केन्द्र एवं हाथीतारा में शिविर लगाया जाएगा।

Related posts

साक्षरसाथी बन कलेक्टर ने बैगा महिला को नाम लिखना सिखाया

Reva India News

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने डॉ. मनदीप शर्मा को कुलपति नियुक्त किया नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर के होंगे कुलपति

Reva India News

पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष का हुआ स्वागत

Reva India News

Leave a Comment