Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एसडीएम और मुख्य कार्यपालन अधिकारी बिछिया ने छात्रावास, ग्राम पंचायत और स्कूलों का निरीक्षण किया

मंडला 4 सितंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिछिया और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बिछिया के द्वारा मंगलवार को ग्राम पंचायत भवन कटंगामाल, बालक छात्रावास भानपुर, माध्यमिक शाला भवन सरही एवं ग्राम पंचायत भवन मांझीपुर का निरीक्षण किया गया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत कटंगामाल में पंजी का संधारण करने हेतु निर्देशित किया। शासकीय बालक छात्रावास भानपुर में अधीक्षक अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान माध्यमिक शाला भवन सरही में शौचालय साफ सुथरे रखने के निर्देश दिए गए। छात्र-छात्राओं के पेयजल हेतु पानी का प्रबंध करने को कहा गया। छात्र-छात्राओं में शिक्षा का स्तर ठीक नही पया गया। उन्होंने इसके लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ सूचना नोटिस जारी करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए। ग्राम पंचायत मांझीपुर के निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत बंद पाई गई जिस पर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

Related posts

नरवाई जलाने पर प्रतिबंध, उल्लंघन करने पर लगेगा जुर्माना

Reva India News

19 जून को लगाए गए 57 कोविड टीके

Reva India News

गणतंत्र दिवस शुभकामना संदेश भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष मंडला प्रफुल्ल मिश्रा

Reva India News

Leave a Comment