Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गणेश चतुर्थी का पर्व शांति और भाईचारा के साथ मनाया जाएगा बिछिया थाने में गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई

मंडला 4 सितंबर 2024

आगामी गणेश चतुर्थी का पर्व जिले के सभी अनुविभागीय क्षेत्रों में शांति और भाईचारा के साथ मनाया जाएगा। जिससे जिले के सभी श्रद्धालुजनों को गणेश चतुर्थी पर्व मनाने में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। इसी उद्देश्य को लेकर मंगलवार को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिछिया एवं तहसीलदार बिछिया के द्वारा थाना प्रागंण बिछिया में शांति समिति की बैठक ली गई। आयोजित बैठक में थाना प्रभारी बिछिया सहित नगरिकगण उपस्थित रहे। शांति समिति की बैठक में बताया गया कि गणेश चतुर्थी का पर्व आपसी भाईचारा के साथ शांतिपूर्वक मनाया जाएगा। गणेश जी की प्रतिमा स्थल की सूचना पुलिस थाने में उपलब्ध करा दी जाएगी। जिससे सुरक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पार्किंग इत्यादि का प्रबंध किया जा सके। उन्होंने गणेश जी की प्रतिमा विसर्जन के दौरान सावधानी बरतने के निर्देश दिए। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न घटे।

 

Related posts

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नदी तट पर स्वच्छता एवं जल संरक्षण का संदेश

Reva India News

बाल विवाह रोकने हेतु चलाया जा रहा जनजागरूकता का अभियान

Reva India News

आत्मा योजना अंतर्गत किसानों के लिये सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित  

Reva India News

Leave a Comment