Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शिविर की व्यवस्थाओं का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

मंडला 4 सितंबर 2024

भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने मंडला विकासखंड के ग्राम पंचायत आमानाला में आयोजित ’’आरोग्यम मंडला’’ जन स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिविर में ही आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करें। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि शिविर में शतप्रतिशत लोगों की सिकलसेल की जांच करें। ग्रामीणों से चर्चा करते हुए शिविर में मिल रही सुविधाओं का फीडबैक लेते हुए स्वास्थ्य शिविर में अपने स्वास्थ्य की जांच कराने की अपील की। इस अवसर पर एसडीएम मंडला जेपी यादव सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

शरद पूर्णिमा से पंचचौकी महाआरती का समय परिवर्तित, अब शाम 6:30 बजे से होगी महाआरती

Reva India News

सीवरेज का कार्य जल्द पूरा करें – हर्षिका सिंह

Reva India News

निर्वाचन संबंधी वीसी आज

Reva India News

Leave a Comment