Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एसडीएम नैनपुर ने चंदियाजर में आयोजित आरोग्यम शिविर का निरीक्षण किया

मंडला 7 सितंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के आदेश के तहत ग्राम पंचायतों में ’’आरोग्यम मंडला’’ जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिससे इन शिविरों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं, आमजन समुदाय को पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध कराया जा सके। नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधा मिले इसके लिए एसडीएम नैनपुर ने शनिवार को ग्राम पंचायत चंदिया जर, खुर्सीपार और अतरिया में आयोजित आरोग्यम स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। आयोजित शिविर में हितग्राहियों के पंजीयन किए गए। शिविर को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिविर में पहुंचे नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण, लेब जांच, स्वास्थ्य परामर्श किया गया और आयुष्मान कार्ड के लिए पंजीयन किया गया। इस अवसर पर जिला, जनपद और स्थानीय स्तर के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

जबलपुर मार्ग की शिकायत पीएस से

Reva India News

नरवाई (फसल अवशेष) न जलाने की अपील

Reva India News

प्रभारी मंत्री श्री रामनिवास रावत ने किया मंडला एवं घुघरी के नवनिर्मित एसडीएम कार्यालय का लोकार्पण

Reva India News

Leave a Comment