Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पोषण आहार सप्ताह अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

मंडला 7 सितंबर 2024

पोषण आहार सप्ताह के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। पोषण आहार सप्ताह के अंतर्गत एनएसएस स्वयं सेवकों द्वारा नगर में जागरूकता रैली के माध्यम से पोषण आहार एवं स्वस्थ पोषण की जानकारी का प्रचार किया गया। निबंध प्रतियोगिता एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. घनश्याम झारिया ने जलवायु का स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव को रोकने हेतु नियमित जल सेवन के महत्व को समझाया। डॉ. विजय मौर्य ने कुपोषण को समाप्त करने हेतु शासन द्वारा किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। डॉ. प्रशांत कुमार यादव ने योग एवं ध्यान के द्वारा स्वस्थ रहने की जानकारी दी।

Related posts

अमर शहीदों ने मातृभूमि के प्रति समर्पण को सर्वोपरि रखा- मंत्री श्रीमती संपतिया उइके किला परिसर में मनाया गया अमर शहीद राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ अमर शहीदों के बलिदान को किया नमन

Reva India News

प्राथमिक सहायक शिक्षक निलंबित

Reva India News

अधिकारियों ने किया प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति का निरीक्षण  

Reva India News

Leave a Comment