Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

धान उपार्जन हेतु किसान पंजीयन 19 सितंबर से प्रारंभ होगा

मंडला 13 सितंबर 2024

जिला आपूर्ति अधिकारी मंडला ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु किसान पंजीयन की अवधि 19 सितम्बर 2024 से 4 अक्टूबर 2024 तक नियत की गई है। किसानों के धान पंजीयन का कार्य करने हेतु जिले के कॉमन सर्विस सेन्टर एवं एम.पी. ऑनलाईन के लिए उपार्जन पोर्टल की बेवसाइट ीजजचरूध्ध्उचमनचंतरंदण्उचण्हवअण्पदधपवेा24ध्कमंिनसजण्ीजउस पर आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिले के कॉमन सर्विस सेन्टर एवं एम.पी. ऑनलाईन के संचालक/प्रबंधक उपार्जन पोर्टल पर आवेदन करने के समय मान्य/वैधता सर्टिफिकेट अपलोड करना अनिवार्य है। कियोस्क संचालक/प्रबंधक आवेदन के उपरांत खाद्य विभाग मण्डला के कार्यालय में ऑनलाईन आवेदन के साथ शपथ-पत्र जमा किया जाना अनिवार्य है। आवेदन में गलत जानकारी पाये जाने पर निरस्त किया जाएगा।

Related posts

समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न  

Reva India News

20 ग्रामों के पेयजल स्त्रोतों में किया गया क्लोरिनेशन

Reva India News

एसडीएम मंडला ने बिना परमिट संचालित बसों को जप्त कर यातायात थाना के सुपुर्द किया

Reva India News

Leave a Comment