Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

’’प्रोजेक्ट नई उड़ान’’ के तहत् 21 ग्रामों में पहुंची चलित प्रयोगशाला

मण्डला 21 अक्टूबर 2020

कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशन में जिले में विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए दूरस्थ ग्राम पंचायतों में निवासरत छात्रों में वैज्ञानिक अभिरूचि विकसित करने एवं पाठ्यक्रम संबंधी प्रायोगिक कार्य करवाने के लिए ’प्रोजेक्ट नई उड़ान’ के तहत विभिन्न ग्रामों में चलित प्रयोगशाला (मोबाइल लैब) का भ्रमण एवं प्रदर्शन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार विकासखंड मंडला में सेमरखापा, टिकरिया एवं बनियातारा, नैनपुर के घटेरी, रामदेवरी, पालासुंदर एवं सुभेवाड़ा, घुघरी के नैझर, खौड़ाखुदरा (एम) एवं उमरिया, निवास के थानमगांव, जंगलिया, बिछिया के रामनगर एवं खिरहनी, मवई के दाढ़ी रैयत एवं भानपुर, मोहगांव के बोड़ासिल्ली, पातादेई, खर्राछापर रैयत एवं पीपरदर्रा, नारायणगंज में बरबटी ग्राम में चलित प्रयोगशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति में शिक्षकों द्वारा पाठ्îक्रम संबंधी प्रायोगिक कार्य कराये गये साथ ही विद्यार्थियों ने भी सभी प्रयोगों को किया एवं समझा जिससे विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया।

Related posts

लोक सेवा केन्द्र बिछिया को कारण बताओ नोटिस

Reva India News

रबी विपणन के तहत् किसान पंजीयन के लिए विकासखण्डवार लोक सेवा केन्द्र एवं 4 कॉमन सर्विस सेन्टर निर्धारित

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने दिव्यांग बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया

Reva India News

Leave a Comment