Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में शहजाद जंघेला की समस्या का हुआ समाधान

मंडला 17 सितंबर 2024

प्रदेश सरकार द्वारा हर वर्ग के लोगों की समस्या के निराकरण के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 17 सिम्तबर 2024 को सम्पन्न हुई जनसुनवाई में शहजाद जंघेला की दिव्यांगता का प्रमाण पत्र एवं इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन योजना से संबंधी समस्या का मौके पर ही समाधान किया गया। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भोगांद्वार कजरवाडा नैनपुर निवासी शहजाद जंघेला ने पिछली जनसुनवाई में कलेक्टर सोमेश मिश्रा को आवेदन देते हुए अपनी समस्याओं से अवगत कराया। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने सामाजिक न्याय विभाग को आवेदन की पात्रता का परीक्षण करने के निर्देश दिए गए थे। 17 सिम्तबर 2024 को संपन्न हुई जनसुनवाई में अपर कलेक्टर अरविंद सिंह की उपस्थिति में शहजाद जंघेला को दिव्यांगता का प्रमाण पत्र एवं इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन योजना पेंशन स्वीकृति आदेश प्रदान किया गया। शहजाद ने समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts

मिलावट से मुक्ति अभियान के अन्तर्गत प्रतिष्ठानों का निरीक्षण  

Reva India News

संकल्प से समाधान अभियान: घर-घर जाकर दी गई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

Reva India News

राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का चयन

Reva India News

Leave a Comment