Reva India News
Other

जन स्वास्थ्य शिविर बटवार में मरीजों को मिले समुचित उपचार – कलेक्टर

मंडला 18 सितंबर 2024

बुधवार को विकासखंड के भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने ग्राम पंचायत बटवार में आयोजित ’’आरोग्यम मंडला’’ जन स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिकल सेल कुपोषण आयुष्मान कार्ड आदि स्टॉल का निरीक्षण करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का समुचित उपचार करते हुए उन्हें आवश्यकतानुसार दवाईयों का वितरण करें। कलेक्टर श्री मिश्रा ने लोगों से चर्चा करते हुए 12 तरह की जांच के संबंध में जानकारी दी। साथ ही लोगों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक लोग शिविर में आकर निःशुल्क दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि सर्दी बुखार अधिक समस्या होने पर नजदीकी आरोग्यम केंद्र में जाकर अपने निशुल्क उपचार करने की समझाईश दी। ग्राम स्तर पर अभियान संचालित करते हुए अवैध शराब बिक्री रोक लगाए। उन्होंने पेयजल स्त्रोतों मंे क्लोरीन पाउडर डालने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, एसडीएम बिछिया सोनाली देव, सीईओ जनपद पंचायत बिछिया आकिप खान सहित संबंधित उपस्थित

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 29 जनवरी 2023

Reva India News

Elderly woman gets separated from family during Taj Mahal visit. How Agra Police helps her

Admin

कलेक्टर ने की स्वस्थ, सुरक्षित और पर्यावरण हित में दीवाली मनाने की अपील

Reva India News

Leave a Comment