Reva India News
Other

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने मटियारी डेम का किया निरीक्षण

मंडला 18 सितंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बुधवार को जनपद पंचायत बिछिया के भ्रमण के दौरान मटियारी डेम का निरीक्षण किया। उन्होंने मटियारी डेम में जल स्तर बढ़ने पर नियमित रूप से आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। जिससे मटियारी डेम की सुरक्षा व जलभराव स्तर सुरक्षित रह सके। मटियारी डेम में मछली पालन व्यवसाय को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए। जिससे मछुआ समितियों को रोजगार मिल सके। कलेक्टर श्री मिश्रा ने मटियारी डेम तक आवागमन हेतु सड़क मार्ग का मरम्मत करने को कहा। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, एसडीएम बिछिया सोनाली देव, सीईओ जनपद पंचायत बिछिया आकिप खान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

वनाधिकार पट्टों के हितग्राहियों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दें – हर्षिका सिंह समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

गांव का देशी जीवन भी अब शहर की भौतिक सुख सुविधाओं में बदलने लगा है

Reva India News

मण्डला 14 नवम्बर 2021 मुख्य समाचार रेवा इंडिया न्यूज़

Reva India News

Leave a Comment