Reva India News
Other

कलेक्टर एवं सीईओ ने किया ’’आरोग्यम मंडला’’ शिविर का निरीक्षण

मंडला 18 सितंबर 2024

बिछिया क्षेत्र के भ्रमण के दौरान कलेक्टर सोमेश मिश्रा एवं सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने ग्राम पंचायत खिरहनी में आयोजित ’’आरोग्यम मंडला’’ जन स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण करते हुए शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान एसडीएम बिछिया सोनाली देव, सीईओ जनपद पंचायत एवं सहायक कलेक्टर आपिक खान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का इलाज करते हुए उन्हें आवश्यकतानुसार दवाईयों का वितरण करें। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से शासन की योजना के संबंध में चर्चा की। कलेक्टर ने आगामी त्योहारों के बाद चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची चस्पा करें।

Related posts

आजीविका मिशन के तहत् मंडला में आयोजित हुआ रोजगार कैम्प

Reva India News

ई-केवाईसी कराकर 23 अन्य राज्यों की दुकानों से भी प्राप्त कर सकते हैं राशन

Reva India News

कलेक्टर ने किया ईव्हीएम वेयरहाऊस का मासिक निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment