Reva India News
Other

कलेक्टर ने ग्राम गदिया में ग्रामीणों के साथ किया जनसंवाद शासन की योजनाओं का लिया फीडबैक

मंडला 18 सितंबर 2024

बिछिया क्षेत्र के भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने ग्राम पंचायत चंगरिया के ग्राम गदिया में आदिवासी जनसमुदाय के जनसंवाद किया। इस दौरान उपस्थित लोगों से शासन की योजनाओं का फीडबैक भी लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शेष बचे लोगों का आयुष्मान कार्ड एवं आधार कार्ड आरोग्यम मंडला शिविर में जाकर बनवा सकते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए ग्राम की समस्याएं जानी तथा पीएचई विभाग के अमले को निर्देशित किया कि पेयजल स्त्रोतों का चिन्हांकन करते हुए पेयजल की व्यवस्था सुदृढ़ करें। कलेक्टर ने कहा कि बारिश के बाद स्वीकृत रोड का निर्माण उचित गुणवत्ता के साथ प्रारंभ करें। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, एसडीएम बिछिया सोनाली देव, सीईओ जनपद पंचायत बिछिया आकिप खान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

अब पॉलीटेक्निक कॉलेज में सभी श्रेणियों को मिलेगा प्रवेश एकलव्य योजनांतर्गत 19 अक्टूबर तक रहेगी पंजीयन की सुविधा

Reva India News

रोजगार मेला में 39 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया

Reva India News

कलेक्टर ने किया बबलिया, निवास एवं नारायणगंज क्षेत्र का दौरा स्कूल, आंगनवाड़ी सहित निर्माण कार्यों का लिया जायजा

Reva India News

Leave a Comment