Reva India News
Other

रोजगार मेला में 39 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया

मंडला 25 सितंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला रोजगार कार्यालय मण्डला के द्वारा जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के लिये टाऊनहॉल नगरपालिका मण्डला में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। रोजगार मेला में 91 युवाओं ने ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीयन कराया। जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा 39 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया। रोजगार मेला में जिला रोजगार अधिकारी मण्डला श्री एलएस सैयाम, प्राचार्य आईटीआई मण्डला श्री आरएस बरकडे, श्री प्रदीप जायसवाल सहायक प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र मण्डला, जिला रोजगार कार्यालय मण्डला श्री डीके साहू, आदिवासी वित्‍त विकास निगम एवं अंत्यावसायी कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

ऑनलाईन होगी विस्फोटक सामग्री, निर्माण, संधारण, परिवहन, विक्रय की अनुमति प्रक्रिया

Reva India News

बिछिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही एक माह में तीसरी बार बरामद की वन्य प्राणी तेंदुए की खाल आरोपियों को किया गिरफ्तार

Reva India News

जनसुनवाई के आवेदन पत्रों का निराकरण कर ऑनलाइन सॉफ्टवेयर जन आकांक्षा पोर्टल में फीडिंग करें

Reva India News

Leave a Comment