Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पोंडीमाल में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रैली निकाली गई

मंडला 20 सितंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में जिले में स्वच्छता ही सेवा 2024, “स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’’ थीम पर आधारित पखवाड़ा (17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2024) आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत स्वच्छता से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन कर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिससे जिले के नागरिक स्वच्छता को अपनाएं और अपने आसपास के वातावरण को भी साफ व स्वच्छ रखें। जिले में स्वच्छता को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत पोंड़ीमाल जनपद पंचायत बीजाडांडी में रैली निकालकर स्वच्छता को अपनाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर रंगोली एवं पेंटिंग के माध्यम से भी स्वच्छता ही सेवा के कार्यक्रम आयोजित किए गए। आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पोंडी के शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्र छात्राएं एवं नागरिकों ने भाग लिया।

Related posts

जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Reva India News

*सेमरखापा एकलव्य विद्यालय में नशा मुक्ति और ट्रैफिक जागरूकता कार्यक्रम: 400 छात्रों ने लिया भाग, हेल्पलाइन नंबर भी दिए गए

Reva India News

जिला परिवहन अधिकारी को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 91.29 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

Leave a Comment