Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की अध्यक्षता में स्वच्छता ही सेवा हेतु ब्लॉक स्तरीय समिति गठित

मंडला 20 सितंबर 2024

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फैस-2 अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा 2024, “स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’’ थीम पर आधारित पखवाड़ा (17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2024) आयोजित किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम पंचायत ग्रामीण विकास विभाग एवं नगरीय विकास विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से संपन्न किए जाएंगे। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने स्वच्छता ही सेवा 2024 को सुचारू योजना रूप से क्रियान्वयन करने हेतु शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों हेतु ब्लॉक स्तरीय अभियान समिति गठित करने के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक उक्त समिति में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अध्यक्ष एवं समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सचिव होंगे। इसी प्रकार से समस्त मुख्य नगरपालिका अधिकारी, समस्त परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, समस्त विकासखंड चिकित्सा अधिकारी स्वास्थ्य विभाग, समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी, समस्त विकासखंड स्त्रोत समन्वयक, समस्त अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, समस्त ब्लॉक प्रबंधक आजीविका मिशन, समस्त ब्लॉक समन्वयक जन अभियान परिषद, समस्त ब्लॉक समन्वयक एसबीएम, समस्त ब्लॉक समन्वय जल जीवन मिशन, ब्लॉक प्रभारी 15वा वित्त आयोग जनपद पंचायत सदस्य होंगे। उन्होंने बताया कि उक्त समिति शहरी/ग्रामीण स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता थीम पर स्थानीय संस्थाओं व विभागों से समन्वय स्थापित कर मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगी।

Related posts

4 से 9 जनवरी तक नाम दर्ज, हटाने तथा संशोधन के फार्म भरे जा सकते हैं

Reva India News

कलेक्टर और एसपी ने लिया कानून व्यवस्था का जायजा

Reva India News

महिला दिवस पर खुशी महिला आजीविका संकुल स्तरीय संगठन होगा पुरस्कृत

Reva India News

Leave a Comment