मंडला, 23 सितम्बर 2026
जिला प्रशासन के निर्देशानुसार रोजगार के इच्छुक बेरोजगार युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से युवा-संगम मेले का आयोजन 24 सितंबर 2026 को नगरपालिका मंडला के टाउन हॉल में किया जाएगा। मेला सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक आयोजित होगा।
जिला रोजगार कार्यालय मंडला, आईटीआई मंडला एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र मंडला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा विभिन्न रोजगार अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। मेले में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे युवक-युवतियां भाग ले सकते हैं, जिनकी शैक्षणिक योग्यता कक्षा 8वीं से स्नातक अथवा आईटीआई उत्तीर्ण है। इच्छुक आवेदक अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार पंजीयन एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। मेले में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।
