Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया सहस्त्रधारा का निरीक्षण

मंडला 20 सितंबर 2024

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने सहस्त्रधारा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सहस्त्रधारा को योजनाबद्ध रूप से विकसित करने चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार करें। सौन्दर्यीकरण पर विशेष ध्यान दें। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि सहस्त्रधारा से गरमपानी कुंड तक बोटिंग के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने निर्देशित किया कि पर्यटकों की सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यकतानुसार बेरीकेटिंग करें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाट निर्माण, संकेतक, पार्किंग के संबंध में चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, परियोजना अधिकारी कपिल तिवारी सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

जी.एन.एम. सेंटर मण्डला में वेक्सीनेशन कराने के निर्देश

Reva India News

प्लास्टिक के राष्ट्रीय ध्वज प्रतिबंधित

Reva India News

राज्य सेवा एवं राज्य वनसेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश

Reva India News

Leave a Comment