Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले की आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बच्चों और अभिभावकों को स्वच्छता का महत्व बताया गया

मंडला 24 सितंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में स्वच्छता ही सेवा 2024 के अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत मंगलवार को महिला एव बाल विकास विभाग के द्वारा जिले के प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्रों में साफ सफाई कर स्वच्छता का कार्य प्रारंभ किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सालिनी तिवारी ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिले की आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चे और उनके अभिभावकों को हाथ धोने और स्वच्छता की गतिविधि के बारे में बताया गया। जिससे सभी बच्चे और अभिभावक स्वच्छता को अपना सके। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता की शिक्षा दी जा रही है।

Related posts

जनसुनवाई में श्री उलास मरकाम की समस्या का हुआ त्वरित निराकरण

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पद्मविभूषण श्री अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं  

Reva India News

1 नवम्बर को मनाया जायेगा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस

Reva India News

Leave a Comment