Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस मनाया गया

मंडला 24 सितंबर 2024

प्रभारी प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय अंजनिया ने बताया कि शासकीय महाविद्यालय अंजनिया की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में 55वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, विवेकानंद की फोटो पर पुष्प एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. नवीन कुमार हरदहा के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना के उद्देश्य से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। श्री राजकुमार सिंगौर द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना को देश सेवा का माध्यम बताया, डॉ. गरिमा छाबड़ा ने छात्राओं को सहभागिता हेतु प्रेरित किया गया। छात्र छात्राओं ने भाषण, गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विजय मौर्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ. प्रशांत कुमार यादव, श्री संदीप चौरसिया एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

 

Related posts

जिला पंचायत में एक दिवसीय पंचायत उन्नति सूचकांक कार्यशाला आयोजित हुई

Reva India News

जनसुनवाई: कलेक्टर श्री धोटे ने सुनीं 95 समस्याएं समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश

Reva India News

जिले में यातायात व्यवस्था दुरूस्त करें जिससे आवागमन सुगम हो – सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और वाहन चालकों को सीटबेल्ट बांधने के लिए निर्देश दें सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने संसद सदस्य सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली

Reva India News

Leave a Comment