Reva India News
Other

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने रानी अवंती बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसटीईएम प्रयोगशाला का शुभारंभ किया मंत्री श्रीमती उईके ने छात्राओं से प्रयोगविधियों के बारे में जानकारी ली

मंडला 27 सितंबर 2024

प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने शुक्रवार को रानी अवंती बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसटीईएम प्रयोगशाला का शुभारंभ किया। एसटीईएम प्रयोगशाला में छात्राएं भौतिक विज्ञान के विभिन्न प्रयोग कर रहे हैं। मंत्री श्रीमती उइके ने प्रयोगशाला में पृथ्वी के घूर्णन के कारण एवं आकार, पानी का जादुई नल, पानी में तैरने वाली गेंद, क्रिया/प्रतिक्रिया, बिजली का चुंबकीय प्रभाव, रंग की प्रति छाया, ऊष्मा का अवशोषण सहित भौतिक विज्ञान के विभिन्न प्रयोगों का अवलोकन किया। उन्होंने एसटीईएम प्रयोगशाला में छात्र-छात्राओं से उनकी प्रयोगविधि के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने जानकारी में बताया कि चुटका मध्यप्रदेश परमाणु विद्युत परियोजना के सौजन्य से प्रयोगशाला का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस अवसर पर नगर पालिका मंडला अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, सांसद प्रतिनिधि श्री जयदत्त झा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, मुख्य कार्यपालक अधिकारी चुटका परियोजना श्री कमलेशचंद्र शर्मा, प्रबंधक श्री अमित कुमार गुप्ता, प्रबंधक श्री कपिल कुमार गुप्ता, ईडीसीआईएल श्री अमित कुमार और एसटीईएम लर्निंग श्रीमती सहेली दास और श्री मोहित भूमकर उपस्थित थे। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने इस अवसर पर कन्या सीनियर छात्रावास का भी निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से उनकी दिनचर्या, भोजन और पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। मंत्री श्रीमती उइके ने छात्राओं को खूब मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा।

Related posts

5 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

Reva India News

भारत जोङो यात्रा के समर्थन में गांधी चौपाल आज  

Reva India News

कार्यों में मानक स्तर एवं समय सीमा का ध्यान रखें – डॉ. सिडाना कलेक्टर ने किया सड़क चौड़ीकरण, रेवांचल पार्क एवं गोकुलधाम तालाब के सौन्दर्यीकरण तथा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट आदि कार्यों का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment