Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नगरपालिका मंडला द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया

मंडला 27 सितंबर 2024

मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका परिषद मंडला ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान-2024 अंतर्गत बैगा बैगी चौराहा, रानी रामगढ़ स्कूल के पास एवं उदय चौक में साफ सफाई अभियान कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस अभियान के दौरान कचरे अड्डों को चिन्हित करते हुए स्वच्छता के प्रति लोगों को शपथ दिलाई गई और कचरा इधर उधर न फेकने की समझाईश दी गई। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक पॉलिथीन का उपयोग न करने का अनुरोध किया गया। घरों से निकलने वाले गीला एवं सूखे कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में रखकर कचरा वाहन में डालने की समझाईश दी गई। इस अवसर नगरपालिका मंडला अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, नगरपालिका मंडला उपाध्यक्ष श्री अखिलेश कछवाहा, सभापति नगरपालिका मंडला श्रीमती प्रीति राय ने अभियान में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया।

Related posts

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक लेंगे

Reva India News

अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य 24 जुलाई को विभिन्न ग्रामों का भ्रमण करेंगे

Reva India News

6 जून को लगाए गए 335 कोविड टीके

Reva India News

Leave a Comment