Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शिक्षा के माध्यम से बालिकाएं विकास की मुख्य धारा से जुड़कर आगे बढ़ेंगी – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके मंत्री श्रीमती उइके ने नगर पंचायत नैनपुर में कम्प्यूटर कक्ष का लोकार्पण किया

मंडला 28 सितंबर 2024

प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि महाविद्यालय नैनपुर में कम्प्यूटर कक्ष का लोकार्पण होने से विद्यार्थियों को तकनीकि शिक्षा मिलेगी। तकनीकि शिक्षा वर्तमान युग में अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को शिक्षा के माध्यम से विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। प्रदेश में विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त करें इसके लिए विभिन्न योजनाएं संचालित हैं। इन योजना का लाभ उठाकर कोई भी विद्यार्थी चिकित्सा शिक्षा, तकनीकि शिक्षा सहित उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकता है। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके शनिवार को महाविद्यालय नैनपुर में आयोजित कम्प्यूटर कक्ष के लोकार्पण के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। इस अवसर पर सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, नगरपालिका नैनपुर अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पंजवानी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री विनोद मरावी सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने दीप प्रज्वलित कर कम्प्यूटर कक्ष का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उनका फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। आयोजित कार्यक्रम को सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने भी संबोधित करते हुए विद्यार्थियांे को आगे बढ़ने के लिए वर्तमान युग में तकनीकि शिक्षा का महत्व बताया।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने ग्राम भुआ में निर्माणाधीन पानी टंकी का अवलोकन किया

Reva India News

धान बोनी के संबंध में एडवाईजरी

Reva India News

रोजगार मेला नगरपालिका टाऊनहॉल में आज

Reva India News

Leave a Comment