Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों का सम्मान किया वृद्धजन हमारे अनमोल धरोहर हैं, हमें इनके अनुभवों से लाभ लेना चाहिए

मंडला 1 अक्टूबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर रपटाघाट मंडला में स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों से भेंट कर उनका सम्मान किया। उन्होंने इस दौरान वृद्धजनों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर शॉल और श्रीफल प्रदान किए। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने वृद्धाश्रम के वृद्धजनों से परिचय प्राप्त कर उनके स्वास्थ्य और दिनचर्या के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय परंपरा के अनुसार वृद्धजनों की सेवा करना पुण्य का काम है। वृद्धजन हमारे परिवार का अहम हिस्सा होते हैं उनकी देखरेख और सेवा करना परिवार की अहम जिम्मेदारी होती है।

उन्होंने बताया कि जब किसी वृद्धजनों के कोई सगे संबंधी नहीं रहते हैं तो ऐसे वृद्धजनों की मदद शासन के द्वारा की जाती है। शासन के द्वारा उनकी देखभाल की जाती है, उनके लिए भोजन, आवास और चिकित्सा का प्रबंध किया जाता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन में वृद्धजनों के अनुभवों का लाभ लेना चाहिए। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री गजानंद नाफड़े, डॉ. श्री प्रवीण उइके सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने इस अवसर पर नर्मदा नदी के घाटों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नर्मदा नदी के घाटों का रंगरोगन, जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यीकरण करने के निर्देश दिए।

Related posts

आज 2 स्थानों में आयोजित होंगे शिकायत निवारण शिविर मण्डला 7 जनवरी 2021 जिला पंचायत सीईओ से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद स्तर पर जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में 8 जनवरी को 2 स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार 8 जनवरी को मंडला जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत घाघा एवं नैनपुर जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत भैंसवाही में शिकायत निवारण कैम्प आयोजित किए जाएंगे। सीईओ जिला पंचायत तन्वी हुड्डा ने उक्त शिविरों में शिकायत निराकरण अधिकारी एवं निरीक्षणकर्ता अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने संबंधित जनपद एवं पंचायत में लगने वाले शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं का निराकरण करने की अपील की है।

Reva India News

सूरंजना को जनसुनवाई में तत्काल मिला श्रवण यंत्र

Reva India News

शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

Reva India News

Leave a Comment