Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

मंडला 1 अक्टूबर 2024
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ. नवीन कुमार हरदहा और श्री राजकुमार सिंगौर के द्वारा वृद्ध श्री रोहिणी प्रसाद शुक्ला जी को शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। डॉ. हरदहा ने आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को श्री रोहिणी प्रसाद शुक्ला से मार्गदर्शन प्राप्त करने की बात कही। श्री रोहिणी प्रसाद शुक्ला जीवन के अनुभवों के धनी है। उन्होंने गीत प्रस्तुत करते हुए मानव के सद्गुणों एवं उनके कार्यों से प्रेरणा प्राप्त करने के संबंध में अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का संचालन भारतीय ज्ञान परंपरा प्रभारी श्री राजकुमार सिंगौर के द्वारा किया गया।

Related posts

जिला पंचायत की संचार एवं संकर्म समिति की बैठक सम्पन्न

Reva India News

*भारत का इतिहास गुलामी का नहीं संघर्ष का इतिहास है: विनोद* *छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगाँठ पर व्यख्यान का आयोजन* *’हिंदवी स्वराज्य प्रणेता श्रीमंत योगी शिवाजी महाराज’ पुस्तक का हुआ विमोचन*

Reva India News

हिन्दू महाशक्ति संघ कार्यकारिणी घोषित

Reva India News

Leave a Comment