Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कौशल एवं तकनीकि विकास योजनांतर्गत प्राप्त आवंटन हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित                                          

मंडला 30 सितंबर 2024

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जिला पंचायत मंडला ने बताया कि वर्ष 2024-25 में हाथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र के लिए कौशल एवं तकनीकी विकास योजनान्तर्गत राशि 8.54 लाख रू. का बजट हाथकरघा संचालनालय म.प्र. भोपाल द्वारा जिले के शिल्पियों एवं बुनकरों के विकास के लिए आवंटित किया गया है। उन्होंने बताया कि हाथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र में कार्यरत जिले के बुनकर/औद्योगिक सहकारी समितियों स्व सहायकता समूहों उद्यमियों, अशासकीय संस्थाएं, शासकीय संस्थाओं से कौशल उन्नयन प्रशिक्षण, (हाथकरघा/हस्तशिल्प) करघे एवं सहायक उपकरण, तथा हाथकरघा एवं हस्तशिल्प उद्योग से संबंधित उपकरण आदि के लिए प्रस्ताव 15 अक्टूबर 2024 तक आंमत्रित किये गए हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यलयीन समय पर या मोबाईल नं. 8989723206 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Related posts

टीएल बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश, सीएम हेल्पलाइन के संतोषजनक निराकरण पर जोर

Reva India News

15 जुलाई को जारी कोरोना दिशा-निर्देश अब 10 अगस्त तक प्रभावशील जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए आदेश

Reva India News

आइए नशा मुक्त भारत की** *अवधारणा को आयाम दें* – *गौ पुत्र दिलीप चन्द्रौल*

Reva India News

Leave a Comment