Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विकास कार्यों को गति देने के लिए समन्वय जरूरी – संपतिया उइके जिला पंचायत की संचार एवं संकर्म समिति की बैठक संपन्न  

मंडला 3 अक्टूबर 2024

जिला पंचायत सभाकक्ष में संचार एवं संकर्म समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश शासन की पीएचई मंत्री संपतिया उइके ने कहा कि शासन द्वारा विकास कार्य संचालित किए जा रहे हैं। इन विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जनप्रतिनिधि और अधिकारी सम्मिलित प्रयास करते हुए समय सीमा में पूर्ण कराएं। विकास कार्यों को गति देने के लिए आपसी समन्वय जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए शासन कृत संकल्पित है। बैठक में उन्होंने निर्देशित किया कि जिला पंचायत के सभी समितियों की नियमित रूप से बैठकें आयोजित की जानी चाहिए। साथ ही विकास कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों से भी सुझाव अनिवार्य रूप से प्राप्त किए जाने चाहिए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, निर्माण समिति के अध्यक्ष शैलेष मिश्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश तेकाम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रेयांश कूमट सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

नवाचारों में सहभागी बनें

 

बैठक के दौरान पीएचई मंत्री संपतिया उइके ने कहा कि जिला स्तर पर विभिन्न नवाचार किए जा रहे हैं, हम सभी को इसमें सहभागी बनना चाहिए। ’अ’ से अक्षर अभियान की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इसे आमजन का अभियान बनाना होगा, ताकि जिले में कोई भी व्यक्ति अक्षरज्ञान से वंचित न रहे। उन्होंने इस कार्यक्रम के व्यापक प्रचार प्रसार करने का सुझाव देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित करने का प्रयास करें कि मस्टर रोल में कोई भी श्रमिक अंगूठा न लगाए। उन्होंने कहा कि आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से ग्रामीणजनों को स्वास्थ्य जाँच की सुविधा दी जा रही है। इन शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य लाभ दिलाने का प्रयास करें।

 

जल संरक्षण अति आवश्यक

 

बैठक में चर्चा करते हुए पीएचई मंत्री ने कहा कि शासन द्वारा प्रत्येक गांव एवं प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए कार्य किया जा रहा है। शासन के इस संकल्प को पूरा करने के लिए आवश्यक है कि हम जल स्त्रोतों का संरक्षण करें। नदियों, झरनों आदि के पुर्नजीवन के लिए सार्थक कार्य करें। साथ ही साथ हर स्तर पर जल के संरक्षण का प्रभावी प्रयास किया जाए।

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन आरडी कॉलेज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं होंगी सम्मानित

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 18 फरवरी 2026

Reva India News

गंदगी करने पर व्यापारियों के कटे चालान

Reva India News

Leave a Comment